Bihar
Trending
बेगूसराय में अपराधियों ने किसान को मारी गोली
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात आकाशपुर गांव में मोटर साइकल सवार दो अपराधियों ने किसान हरिबोल सिह को गोली मारकर घायल कर दिया।

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के सिधौल पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात आकाशपुर गांव में मोटर साइकल सवार दो अपराधियों ने किसान हरिबोल सिह को गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल किसान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।