Uncategorized

बुढ़ाना: ग्रीन हॉस्पिटल में लगा छापा,अवैध रूप से बच्चों की नर्सरी चलती हुई मिली

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने कस्बे के ग्रीन हॉस्पिटल में छापा मारा।

बुढ़ाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने कस्बे के ग्रीन हॉस्पिटल में छापा मारा। हॉस्पिटल में अवैध रूप से बच्चों की नर्सरी चलती हुई मिली। नर्सरी में मौजूद बच्चे को दूसरे चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया। मौके पर बालरोग चिकित्सक नहीं मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एनआईसीयू नर्सरी वार्ड को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हॉस्पिटल को पांच दिन पहले नोटिस भी दिया गया था।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अन्नू चौधरी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सोमवार को दोपहर करीब दो बजे कस्बे के हिंडन नदी पुल पार ग्रीन हॉस्पिटल में पहुंचे। मौके पर हॉस्पिटल में कोई भी बालरोग चिकित्सक नहीं मिला। हॉस्पिटल में अवैध रूप से बच्चों की नर्सरी का संचालन किया जा रहा था।

इस टीम ने अवैध रूप से संचालित एनआईसीयू वार्ड में भर्ती एक बच्चे को दूसरे हॉस्पिटल में स्थानांतरित करवाया। हाॅस्पिटल का संचालन करने वाले बच्चों की नर्सरी से संबंधित कोई प्रमाणपत्र अथवा पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके।

आरोप है कि हॉस्पिटल के संचालकों ने छापा मारने गए टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अवैध रूप से संचालित एनआईसीयू नर्सरी वार्ड को सील कर दिया। कार्रवाई की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button