राज्य
Trending

बुजुर्ग के पेट से निकाले 187 सिक्के, वजन देख डॉक्टर्स की टीम भी हैरान

कर्नाटक के बागलकोट में एक 58 वर्षीय वृद्ध द्वारा 187 सिक्के निगलने और बाद में डाक्टरों की ओर से उसके पेट से सारे सिक्के सफलतापूर्वक निकालने की हैरतअंगेज खबर सामने आई है। कुमारेश्वर अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑप्रेशन कर वृद्ध के पेट से ये सिक्के निकाले। 

रायचूर जिले के लिंगुसुगुर तालुक के 58 वर्षीय दिमप्पा हरिजन ने 5 रुपए के 56 सिक्के, 2 रुपए के 51 सिक्के और एक रुपए के 80 सिक्के निगल लिए थे। सिक्कों का वजन डेढ़ किलो है। दयप्पा को पेट दर्द के बाद उनके परिवार ने यहां कुमारेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया था।

डाक्टरों ने पहले दिमप्पा का एक्स-रे और एंडोस्कोपी कराया। चूंकि मरीज की जान को खतरा था इसलिए तत्काल ऑप्रेशन कर उसे खतरे से बचा लिया गया। डॉ. ईश्वर कलबुर्गी ने कहा कि सिक्के कई दिनों के दौरान निगले गए थे। पेट में दर्द होने पर जब दिमप्पा अस्पताल आया तब इसका पता चला। या तब इसका पता चला। डाक्टरों ने बताया कि वृद्ध दिमप्पा पिका रोग से ग्रस्त था जिसमें रोगी बहुत अधिक धूप महसूस करता है और अखाद्य वस्तुएं भी खा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button