बिजरोल थाना बडौत में बैठक आयोजित,बैठक में लोगों ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी
बिजरोल थाना बडौत में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि गत 30-8-22 से लापता बेबी पुत्री राजवीर को 18 दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस नहीं ढूंढ पाई है बैठक में लोगों ने नाराजगी जताई और चेतावनी देते हुए यदि जल्द लापता बेबी को पुलिस नहीं ढूंढ पाई तो पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
ग्राम बिजरोल थाना बडौत में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि गत 30-8-22 से लापता बेबी पुत्री राजवीर को 18 दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस नहीं ढूंढ पाई है बैठक में लोगों ने नाराजगी जताई और चेतावनी देते हुए यदि जल्द लापता बेबी को पुलिस नहीं ढूंढ पाई तो पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेबी गांव के एक मोहल्ले में अपने उधार के रुपए लेने गई थी, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटी। पुलिस की जानकारी में पूरा मामला है और पुलिस शक के दायरे में आए लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है और उन्हें छोड़ भी चुकी है, लेकिन बेबी अभी तक बरामद नहीं हुई है।

वक्ताओं ने कहा कि जिन लोगों पर उन्हें शक है पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं की है। पुलिस की लचर कार्रवाई का ही परिणाम है कि बेबी अभी तक बरामद नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी देकर कहा कि समय रहते महिला बरामद न हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देगें।
बैठक में सुरेश, आदित्य, जयपाल, देशपाल, हरेन्द्र, बेबी के भाई अरविंद, विक्की, रवि, यशपाल चौधरी, चौधरी, सुरेंद्र सिंह, रामशरण मास्टर, अशोक भूत, पूर्व प्रधान हरबीर, प्रधान हरेंद्र पहलवान, जयपाल मास्टर, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


