
बिजनौर। जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक कार में गैस भरते समय आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

मण्डावली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक ईको कार खड़ी थी। जिसमें गैस भरते समय आग लग गईं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी। आग लगते की कार स्वामी माैके से भाग निकला। इस बीच सूचना पर अग्निशमन दल पहुंचा और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

इस मामले में मण्डावली थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम बुलाई गई थी जिसके बाद आग को बुझा दिया गया। इसमें प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



