crime

बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

बिजनौर। बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले दानिश, गुलाब और याकूब के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि मुठभेड़ कोतवाली शहर अंतर्गत मोहल्ला मिर्दगान कस्बों में कब्रिस्तान के पास शनिवार को हुई।

अधिकारी ने कहा, कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोग गोकशी कर रहे। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। उन लोगों ने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। इसके बाद, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उन पर गोलियां चलाईं।

दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में आरोपी दानिश को गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की गोली लगने से पुलिस एक जवान दुष्यंत कुमार भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस सहित गोकशी में इस्तेमाल उपकरण और 110 किलो गाय का मांस भी बरामद किया गया है।

एसपी ने कहा आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शहर थाने में आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने का प्रयास), 3/25 आर्म्स एक्ट, 3,5,8 गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button