सरधना (मेरठ)। जनपद मेरठ मे उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम मे प्रदेश भर में चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत मेसर्स हरि बेकर्स एन्ड कन्फैक्शनर्स बक्सर मवाना रोड मेरठ से खतरनाक प्रक्रिया मे नियोजित एक बालक और एक किशोर श्रमिक व हाजी अख्तर होटल, बक्सर मवाना रोड मेरठ से एक बालक और दो किशोर श्रमिक चिन्हित रेस्क्यू कराया गया,बाल श्रमिको का सीएमओ मेरठ से आयु परीक्षण करा कर उनके माता पिता को इस हिदायत के साथ सौपा गया कि वे भविष्य मे उनसे बाल श्रम नही करायेंगे तथा पढने के लिए स्कूल भेजेंगे, साथ ही साथ सेवायोजको के विरूद्ध बाल व किशोर श्रम प्रतिषेध व विनियमन अधिनियम 1986 के अन्तर्गत चालान कर दिया गया है, जिसमे जुर्माना व जेल की सजा का निर्धारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया जायेगा। इस कार्यवाही मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी मेरठ अरविन्द कुमार मद्धेशिया,श्रम प्रवर्तन अधिकारी सरधना उषा वर्मा व एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट मेरठ की टीम शामिल रही।


