बाल मजदूरी के खिलाफ प्रशासन द्वारा ताबडतोड छापेमारी, 9 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कराया
बाल श्रमिकों को लेकर नगर के बाजारों में की गई ताबडतोड़ छापेमारी | मौके पर 9 बाल श्रमिक दुकानों पर काम करते पाए गए
बडौत। बाल श्रमिकों को लेकर नगर के बाजारों में की गई ताबडतोड़ छापेमारी मौके पर 9 बाल श्रमिक दुकानों पर काम करते पाए गए। वहीं छापेमारी के दौरान सर्राफा व्यापारी सुधीर व उदित जैन द्वारा टीम के साथ की गई जमकर अभद्रता । सरकारी कार्य मे बाधा डालने पर पुलिस टीम को भी मौके पर बुलाया गया तथा मौके से सर्राफा व्यापारी की दुकान से बाल श्रमिक को बरामद किया।

बता दें कि जनपद में अवैध रूप से बच्चों को मजदूरी में धकेलने और बालश्रम विरोधी कानून के होते हुए भी धडल्ले से काम लेने की शिकायतें मिल रही थी। | बताया गया कि, अभी होटलों, रस्टोरेंट, वर्कशॉप व चाय , छोले आदि की दुकानों पर भी बाल श्रमिकों के होने की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई गई है। फिलहाल टीम की छापेमारी की सूचना से नियम विरुद्ध बच्चों से मजदूरी कराने वाले व्यापारियों में हडकंप मचा रहा। वहीं छापामारी कर रही टीम ने बाजार अतिथि भवन, नेहरू मूर्ति, घट्टा बाजार में छापेमारी की और 9 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कराया ।

नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई करती श्रम विभाग की टीम लगभग एक दर्जन दुकानों पर औचक निरीक्षण किया जिनमें 9 बच्चे काम करते हुए पाए गए जिन्हें नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग ने दुकानों से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि ,बाल श्रम अपराध है,नगर में इसके विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी , साथ ही चेतावनी भी दी कि,सरकारी काम में अगर कोई बाधा डालेगा ,तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

