Bihar

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, रैली को संबोधित करने के दौरान टकराया ड्रोन

राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ संविधान बचाओ’ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान यहां एक हादसा टल गया और तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। दरअसल कवरेज में लगा एक ड्रोन तेजस्वी यादव की तरफ तेजी से आया। किसी को कुछ समझ आता, तब तक ड्रोन तेजस्वी यादव के करीब पहुंच गया और पोडियम से टकरा गया।

ड्रोन को अपनी तरफ आता देख तेजस्वी यादव खुद को बचाने के लिए झुके लेकिन ड्रोन इससे पहले ही पोडियम से टकराकर गिर गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए तेजस्वी का भाषण भी रुक गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया और फिर तेजस्वी यादव ने अपना भाषण दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button