Uncategorized
Trending

बालैनी टोल प्लाजा पर ज्यादा वसूली को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश

प्रमुख समाजसेवी एवं सपा छात्र सभा बागपत के पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुर यादव ने बागपत- मेरठ रोड स्थित बालैनी में टोल प्लाजा पर लोगों से की जा रही ज्यादा वसूली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

बागपत। प्रमुख समाजसेवी एवं सपा छात्र सभा बागपत के पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुर यादव ने बागपत- मेरठ रोड स्थित बालैनी में टोल प्लाजा पर लोगों से की जा रही ज्यादा वसूली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

अंकुर यादव ने कहा कि बालैनी टोल प्लाजा पर टोल वसूली का कोई भी मानक निर्धारित नहीं है। टोल वसूली के नाम पर यहां पर लोगों को व किसानों को परेशान किया जा रहा है और उनसे ज्यादा टोल वसूली की जा रही है, जिसे वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा कहा कि बालैनी के आसपास गांवों में रहने वाले लोगों को व किसानों का हर रोज टोल से गुजरना पड़ता है और उन्हें हर रोज कई-कई सौ रुपये टोल के नाम पर देने पड़ रहे है। कहा कि बालैनी के आसपास गांवों के लोगों को टोल मुक्त रखा जाये और टोल वसूली सही मानकों के अनुरूप वसूली जाये। कहा कि यदि जल्द से जल्द सरकार व प्रशासनिक अधिकारी इस व्यवस्था को नहीं सुधारते तो इसको लेकर वह बड़ी संख्या में युवाओं को साथ लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button