Uncategorized
Trending

बारिश से गिरी मकान की छत, हादसा होने से टला

बहसूमा क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से घर में रखा सभी सामान दब गया पीड़ित परिवार के सामने अब सिर छुपाने की जगह और रोटी का संकट खड़ा हो गया है

 

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से घर में रखा सभी सामान दब गया पीड़ित परिवार के सामने अब सिर छुपाने की जगह और रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बता दे कि गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी राजेंद्र पुत्र जयपाल सिंह का कड़ियों से बना मकान जर्जर हालत में था। शुक्रवार की रात्रि में बारिश होने के बाद मकान की छत अचानक से गिर गई। हादसे के दौरान राजेंद्र का परिवार मकान में नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। छत गिरने की आवाज से परिवार और पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित के मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे सभी सामान दबकर खराब हो गया। पीड़ित व ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button