राज्य
Trending

बाबा रामदेव के बयान पर भाजपा सांसद का ट्वीट, जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकि मत पहले हर लेही

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के महिलाओं वाले बयान पर ट्वीट कर आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकि मत पहले हर लेही, फिर लिखा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। जय हो बाबा योगेश्वर रामदेव। हालांकि उन्होंने पतंजलि योगपीठ के निदेशक बालकृष्ण के ट्वीट पर कोई टिप्पणी नहीं किया।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “बाबा रामदेव के घी, दंत मंजन और पतंजलि के नाम का उपयोग किस अधिकार से कर रहे हैं।” वे महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली की उपेक्षा का आरोप लगाया। 

सांसद के बयान पर पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर सांसद पर पलटवार किया। आचार्य ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर BJP सांसद को टैग करते हुए लिखा था कि सज्जनता का संवाद न समझने वाले, अनर्गल प्रलाप और बयानबाजी करने वाले, कभी घी का तो कभी टूथपेस्ट का खटराग अलापने वाले, अब महर्षि पतंजलि की आड़ लेकर ढोंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को संविधान व कानून की मर्यादा के दायरे में रहकर उत्तर दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button