बागपत मे भाजपा ने चलाया जल संरक्षण अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह पखवाडा के अंतर्गत भाजपा ने जल संरक्षण अभियान चलाया।
बागपत(विनीत कौशिक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह पखवाडा के अंतर्गत भाजपा ने जल संरक्षण अभियान चलाया। जनपद के सभी ब्लॉकों में गोष्ठी का आयोजन कर पानी बचाने की अपील की गई। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी टिप्स दिए गए।

विकास खण्ड बागपत में हुई संगोष्ठी मे जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि आए दिन देखने को मिलता है कि लोग बेवजह पानी की बर्बादी हो रही हैं, जबकि पानी ही उनके जीवन का आधार है। इस मर्म को समझने के साथ जल संरक्षण की ओर एक सकारात्मक पहल करना होगा और भावी पीढ़ी के लिए पानी का संचय करना होगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, विनोद वाल्मीकि, सुदेश चौहान, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ओमवीर धामा, सत्येंद्र मोर्या, साजिद राणा, अनुज त्यागी, डॉ प्रशांत धामा, चौधरी कंवर पाल, राजवीर अलीशेर, कुसुम कश्यप, डॉक्टर तपोस विश्वास अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

