crime
Trending

बागपत में युवक को घर बुलाकर चाकू से गोदकर कर दी हत्या

बागपत। बागपत जिले में होली के बहाने एक युवक को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गयी। युवक को पहले दारू पिलाई गयी। उसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। अपराधी की तलाश की जा रही है।

घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव की है। गांव में शाम को सात बजे बड़ौत कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की हिलवाड़ी गांव में एक युवक की हत्या कर दी गयी। पुलिस मौके पहुंची तो एक मकान में युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। जानकारी से पता चला की मृतक युवक विक्की अपने तीन और दोस्तों के साथ गांव के एक मकान में बैठकर होली मना रहा था। इस दौरान दोस्तों ने दारू का सेवन किया।

नशे की हालत में किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। उसके बाद विक्की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। बुधवार शाम को हुई हत्या के बाद से आरोपित दोस्तों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। एसपी बागपत का कहना है कि हत्यारे को जल्द गिरफतार कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button