बागपत में नगर निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार तेज,प्रत्याशियों ने अपने कार्यालयों का किया उद्घाटन

बागपत। जनपद में नगर निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार तेज हो गया है। सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने कार्यालय का उद्घाटन कर चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए अपने अपने समर्थन में वोट मांगने शुरू कर दिए हैं। आज चुनाव चिन्ह आवंटन का आखिरी दिन था । आखरी दिन गठबंधन प्रत्याशी और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने अपने अपने कार्यों का शुभारंभ किया। बागपत के देवी चौक पर रालोद सपा और आजाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी राजूद्दीन एडवोकेट के कार्यालय का शुभारंभ हुआ जिसमे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार रालोद के वर्तमान विधायक डॉक्टर अजय कुमार पूर्व विधायक समेत बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। भारी जनसमूह में गठबंधन प्रत्याशी राजूद्दीन एडवोकेट ने जहां नगर पालिका मैं आने वाले बजट पर चर्चा की वही तीन साल से लगातार नगर पालिका अध्यक्ष चुने जा रहे हैं चेयरमेन राजूद्दीन ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद करते हुए इस बार भी पूर्ण समर्थन देकर विजय बनाने की अपील की।




