बागपत में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बागपत। आज जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी (दि० / रा०) / सचिव के आदेशों के पालन में बागपत-बड़ौत खेकडा विकास प्राधिकरण, बागपत के स्टॉफ एवं तहसील स्टॉफ बड़ौत व पुलिस स्टॉफ के द्वारा अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध अभियान चलाकर बागपत-बड़ौत- खेकडा विकास प्राधिकरण, बागपत के विकास क्षेत्र के अन्तर्गत तहसील क्षेत्र बडौत में 01 अनाधिकृत कालोनी के निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। जिसमें प्राधिकरण स्टॉफ द्वारा निर्माणकर्ता के ऑफिस, प्लाटों का चिन्हाकन, प्लाटो की बाउण्ड्रीवॉल एवं सी०सी०सडक का ध्वस्तीकरण जे०सी०बी मशीन से कराया गया। जिसका विवरण निम्नवत् है। यासीन प्रधान, निवासी पट्टी चौधरान बडौत द्वारा बाईपास रोड बडौत, (बिनौली पुलिस चौकी के पास ) बड़ौत में एक अनाधिकृत कालोनी के निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के पश्चात अपर जिलाधिकारी (वि० / रा० ) / सचिव बागपत-बडौत खेकडा विकास प्राधिकरण बागपत द्वारा प्राधिकरण अभियन्ताओं को निर्देश दिये है कि आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर तीव्र गति से अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सील / ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाये
विश्व बंधु शास्त्री




