बागपत: बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अमानवीय व्यवहार व हिन्दू मंदिरो को तोड़े जाने को लेकर जिलाधिकारी बागपत को एक ज्ञापन सौपा गया
क्लक्ट्रेट बागपत पर माननीय प्रधानमंत्री के नाम बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अमानवीय व्यवहार व हिन्दू मंदिरो को तोड़े जाने को लेकर जिलाधिकारी बागपत को एक ज्ञापन सौपा गया।

बागपत। क्लक्ट्रेट बागपत पर माननीय प्रधानमंत्री के नाम बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अमानवीय व्यवहार व हिन्दू मंदिरो को तोड़े जाने को लेकर जिलाधिकारी बागपत को एक ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की जिस तरह से बांग्लादेश मे हिन्दुओ को मारा जा रहा हैं बहन बेटियों को बंधक बना कर उनके साथ बलात्कार किये जा रहे लोगो के सामूहिक धर्मनांतरण कराये जा रहे उनके घरो को लुटा जा रहा हैं लोगो को जिन्दा जलाया जा रहा हैं वह बेहद निंदनीय हैं ऐसे हालातो को देखते हुए विश्व समुदाय मे ये मामला उठाया जाये और हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों को जल्द रोका जाये।
आज जो बांग्लादेश मे हिन्दुओ के साथ हो रहा हैं बेहद ही दिल को जकझोर देने वाला हैं
ज्ञापन देने वालों मधुसूदन शास्त्री, अंकित बड़ोली, प्रियंका आर्या, जयकुमार कंडेरा, कपिल शर्मा, पूजा शर्मा, सत्यवीर ठाकुर, राजीव राजपूत, दीपक मानव, हिमांशु कौशिक, राजू चौहान, ललित, मनु, पारुल आर्या, शुभम भारद्वाज, राकेश आर्या, मनोज आर्या, कपिल शास्त्री, राजेश आदि कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।


