Rajasthan
Trending
बाइक सवार बदमाशों ने की ये हरकत तो सीधे पहुंचेंगे थाने में
राजधानी में बाइक सवार बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की टीम सीएसटी और डीएसटी को लगाया गया है। साथ ही पूर्व में चालानशुदा बदमाशों से भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है।
जयपुर। राजधानी में बाइक सवार बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की टीम सीएसटी और डीएसटी को लगाया गया है। साथ ही पूर्व में चालानशुदा बदमाशों से भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है। शहर में मोबाइल लूट, पर्स और चेन तोड़ने जैसी वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

बदमाशों का आतंक लगातार जारीगली—मोहल्लों में बदमाशों का आतंक लगातार जारी है। हाल ही में बजाज नगर थाना इलाके में गौरव टावर से खरीदारी कर लौट रही शांति नगर दुर्गापुरा निवासी सलोनी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह अपनी बहनों के साथ खरीदारी कर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने रेलवे ओवर ब्रिज के पास लात मारकर उसकी स्कूटी गिरा दी और उसकी सोने की चेन तोड़ ली। वाहन से गिरने से युवती के पैर में चोट आई हैं।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर हो रही वारदातेंपहले इस तरह की वारदातों को रात के समय अंजाम दिया जाता था। बदमाश अब दिन दहाड़े भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। बदमाश वारदात करते समय हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। पहले चेन और पर्स स्नैचिंग मामलों में जाने माने बदमाश ही शामिल होते थे। पिछले कुछ समय से चेन तोड़ने और पर्स और लैपटॉप छीनने वालों में नए बदमाशों की संख्या बढ़ी हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि चेन तोड़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती हैं। साथ ही सोने का पैसा भी अच्छा खासा मिल जाता हैं। एक बार चेन तोड़ने का मतलब दस दिन तक कोई काम करने की जरूरत नहीं हैं।



