

चौसाना। सोमवार की सुबह ऊन से अपाची बाइक को लूटकर फरार बदमाशों को चौसाना पुलिस ने गंगारामपुर के जंगल में घेराबंदी कर पकडने का प्रयास किया। मुठभेड के बाद तीन बदमाश मौके से फरार हो गये जबकि एक बदमाशो को पुलिस ने पकड लिया। मुठभेड के दौरान पकडे गये बदमाश के पैर मंे गोली लगी है जबकि एक सिपाही गम्भीर घायल हो गया। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
झिंझाना थाना क्षैत्र के ऊन में चार बाइक सवार बदमाशों ने अपाची बाइक को लूट लिया और फरार हो गयें। ऊन पुलिस ने लूट की सूचना जैसे ही वायरलैस से फ्लैस की तो चौसाना पुलिस एक्टिव हो गई। चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने टीम के साथ ऊन प्रत्येक नाको पर तलाशी शुरू कर दी। जैसे ही बदमाश ऊन से आ रहे थे तो गंगारामपुर के जंगल में बदमाशो को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया और जवाबी कार्यवाही करते हुये पुलिस ने एक बदमाश को पकड लिया। जबकि तीन अन्य बदमाश भाग निकले। पकडे गयें बदमाश के पैर में कार्यवाही के दौरान गोली लग गई। घटना के दौरान अमित नाम का एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों घायला को अस्पताल मेे भर्ती कराया गया । सूचना पर एसओ झिंझाना मय फोर्स के मौके पर पहुॅचे।




