देश
Trending

बस्ती में कांवड़ियों के भीड़ को देखते हुए चार दिनों तक बन्द रहेगा लखनऊ-गोरखपुर हाइवे

बस्ती। जनपद में सावन के महीने में लाखों शिव भक्त अयोध्या से जल भर बाबा भदेश्वर नाथ के लिए कांवड़ उठाते हैं। कांवड़ियों के भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे एनएच 28 को 12 जुलाई को अपराह्न चार बजे बंद किया जाएगा। 16 जुलाई को सुबह यह फिर से खुलेगा।

गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए आपको खलीलाबाद से टर्न लेकर मेहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला होते हुए लखनऊ जा सकते हैं। वहीं लखनऊ से बस्ती, गोरखपुर आने के लिए आपको बाराबंकी से कटकर जरवल रोड होते हुए करनैलगंज, गोण्डा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए आप अपने स्थान पर जा सकेंगे।

अयोध्या से बस्ती और गोरखपुर जाने के लिए आपको अयोध्या से कटरा, लकड़मंडी, नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज के रास्ते आना होगा। बस्ती से लखनऊ जाने के लिए बड़े वन ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए मनौरी ब्रिज से बाएं कटकर डुमरियागंज के रास्ते लखनऊ जा सकते हैं। साथ ही अंबेडकर नगर से बस्ती आने के लिए टांडा होते हुए कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए बस्ती और संतकबीरनगर जा सकते हैं।

बस्ती के पुलिस कप्तान गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नेशनल हाईवे को चार दिनों के लिए बंद किया गया है। साथ ही आवश्कतानुसार छोटे वाहन और एंबुलेंस आदि के लिए हाईवे के दक्षिणी लेन को खाली रखा जाएगा। बाकी अन्य वाहनों के लिए रूट को डायवर्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button