टॉप न्यूज़

बरेली में कूड़ा विवाद बड़ा झगड़ा: दर्जनभर घायल, पुलिस सतर्क

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर एक में सोमवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद भारी झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने और पथराव की घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, घटना में दोनों तरफ के दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं।

वार्ड निवासी सरताज हुसैन ने बताया कि उनकी मां सकीना बेगम रोज की तरह निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने गई थीं। तभी पड़ोसी फखरुद्दीन और जलालुद्दीन ने उनका विरोध किया और धमकी दी। कुछ देर बाद जब सरताज और उनके भाई घर से निकले, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

दूसरे पक्ष के सलाउद्दीन का कहना है कि उनके परिवार की बुजुर्ग महिला बरकाती ने कूड़ा डालने का विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। उनके परिवार के कमरुद्दीन, राइस और मोइन खान गंभीर रूप से घायल बताए गए।

वायरल वीडियो के बाद कैंट पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि वीडियो में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button