uttar pradesh

बरेली बवाल के बाद पुलिस ने कसी कमर, तौकीर रजा के 77 साथियों पर सख्त नजर; सीएम योगी के खिलाफ वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

 उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बीते शुक्रवार को हुई झड़प के बाद अब हालात शांत हो गए हैं। रविवार को बरेली पुलिस ने 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 15 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि 6 आरोपियों के खिलाफ शांति भंग का चालान किया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र से 13 और 12 बारादरी थाना क्षेत्र से 2 उपद्रवियों को जेल भेजा गया है।

तौकीर रजा के 77 सहयोगियों की पहचान, नगर निगम के पार्षद भी पुलिस की नजर में
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तौकीर रजा के 77 सहयोगियों की पहचान कर उनकी भी तलाश शुरू कर दी है। इन लोगों में नगर निगम के 4-5 पार्षद भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने उन नेताओं की भी सूची तैयार की है, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा किया हुआ है। इस बीच, तौकीर रजा के बड़े भाई तौफीक रजा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। यह विवाद कानपुर से शुरू होकर बरेली तक फैल गया और हिंसा में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को, जिनमें मौलाना तौकीर रजा भी शामिल हैं गिरफ्तार किया है।

CM योगी के खिलाफ वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स, जो ड्राइवर है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है। आरोपी का नाम इमरान खान बताया जा रहा है। वीडियो में वह कहता है कि सीएम योगी बरेली और कानपुर की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन सतर्क है और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button