Uncategorized

बडोत संवाददाता तहसील क्षेत्र के कस्बा दोघट में वृद्ध की धारदार हथियारों से की हत्या

कस्बा दोघट में अज्ञात बदमाशों ने अविवाहित व्यक्ति की सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

कस्बा दोघट में अज्ञात बदमाशों ने अविवाहित व्यक्ति की सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।
यह हत्या की वारदात सोमवार रात्रि की होने का अनुमान है।दोघट निवासी रविन्द्र पुत्र महावीर (55) अविवाहित था। अपने भाइयों से अलग रहता था। वह शराब पीने का भी आदी था। सोमवार की सायं वह अपने मकान में था।मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक भी वह बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। वहां वह मृत अवस्था में पड़ा था। दोघट पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर एसएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की।घटना में शामिल हत्यारों को पकड़ने के लिए् पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविन्द्र शराब पीने का आदी था। हत्या में कोई निकट का ही व्यक्ति शामिल रहा है। कोई हम प्याला भी हो सकता है। उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सिर में गहरी चोट का निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि घटना के संबंध शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button