बड़ौत तहसील क्षेत्र के बिनौली बिजली घर पर किसानों ने दिया धरना किसानों ने सौंपा ज्ञापन ऊर्जा मंत्री के नाम
बिनोली क्षेत्र के किसानों ने बिजली घर पर धरना देकर निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया और ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा बिनोली बिजली घर पर क्षेत्र के किसानों ने उपेन्द्र धामा के नेतृत्व में निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध करते हुए धरना दिया
बिनोली क्षेत्र के किसानों ने बिजली घर पर धरना देकर निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया और ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा बिनोली बिजली घर पर क्षेत्र के किसानों ने उपेन्द्र धामा के नेतृत्व में निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध करते हुए धरना दिया किसानों ने ऊर्जा मंत्री के नाम अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी अमित सैनी को ऊर्जा मंत्री के नाम का ज्ञापन दिया ज्ञापन में निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध बडौत से बिनोली बिजली घर तक 33000 हजारी लाइन बदलवाने की मांग की लाइन बहुत जर्जर व पुरानी है आए दिन फाल्ट होते रहते हैं जिस कारण विद्युत आपूर्ति ठप रहती है टाउन की लाइन खराब होने पर पूरे विद्युत क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती है क्योंकि यहां बिजली घर पर मशीन बिजली ट्रिप नहीं करती और बडौत विद्युत केंद्र से बिजली सप्लाई बंद करवानी पड़ती है खराब मशीनों को तत्काल बदलवाने की मांग की गई गांव और खेतों में जाने वाली विद्युत लाइनें भी बहुत जर्जर और पुरानी हो चुकी हैं उन्हें भी बदलवाने की मांग की गई सभी किसानों ने रात्रि के समय निजी नलकूपों पर बिजली देने की मांग की 2 साल से रात्रि में निजी नलकूपों पर बिजली नहीं दी जा रही है जिस कारण आए दिन नलकूपों पर चोरी होती है इस मौके पर किसानों ने बिनोली में एक निजी नलकूप पर लगे मीटर को भी अवर अभियन्ता एसडीओ को सौंप दिया उपखंड अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि अधिकारियों से वार्ता बिना निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगाए जाएंगे किसानों ने चेतावनी दी अगर मीटर लगाया गया तो आर पार की लड़ाई होगी धरना देने वालों में कुलदीप उज्जवल प्रधान उपेंद्र रामा राजू तोमर से चली शिवनारायण श्रीपाल धामा विनोद तोमर संदीप दामा कुलबीर धामा हरवीर रामनिवास मीणा धामा देवेंद्र धामा अमित धामा सुरेंद्र कृष्णपाल सचिन पंडित बिल्लू बल जोर आदि किसान मौजूद रहे


