बड़ा गांव पहुंचे बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान का किया सम्मान
बड़ागांव में स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव मनाया गया।

बागपत। बड़ागांव में स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव मनाया गया।

इस मौके पर बागपत के सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान पहुंचे। उनका यहां पहुंचने पर त्रिलोक तीर्थ धाम कमेटी के मैनेजर त्रिलोक चंद जैन व प्रमोद जैन बडौत ने पटका पहनाकर तथा त्रिलोक तीर्थ का मोमेंट देकर सम्मान किया। मन्दिर में निर्वाण लड्डू की व्यवस्था देख रहे मनोज जैन, महेश जैन, अजय जैन, जनेश्वरदयाल जैन, नरेश जैन ने बताया कि यह मन्दिर बहुत प्राचीन और चमत्कारी है। हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी इस पवित्र-पावन स्थान पर सर्व मनोरथ पूरक चमत्कारी मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के समक्ष निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित विभिन्न जैन मन्दिरों से पदयात्रा कर जैन श्रद्धालुगण पहुॅंचे और चमत्कारी श्री पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष निर्वाण लड्डू चढ़ाया।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन, महामंत्री सुभाष चंद जैन, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जैन, प्रबन्धक व मेला मंत्री प्रमोद कुमार जैन, निर्माण मंत्री पद्मसेन जैन, मैनेजर प्रभात जैन, संजीव जैन, अजय जैन, दीपा जैन, वैभव जैन, सम्भव जैन, शुभम जैन मेरठ, संतोष जैन, दीपिका जैन, विशाल जैन सहित हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने शिरकत की।


