सहारनपुर

बड़गांव पुलिस में भट्टा मुनीम से लूट करने वाले लुटेरों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

सहारनपुर। शनिवार की रात्रि थाना बड़गांव सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ ईंट भट्टे के मुनीम से लूट करने वाले दो शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व आपराधिक घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की धऱपकड हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है। इसी क्रम में सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शनिवार रात्रि को बड़गांव थानाध्यक्ष विनय शर्मा मय पुलिस टीम के साथ जड़ौदा पांडा, कल्ला नेहड़ी रोड़, आशाराम त्यागी स्कूल के पास चैकिंग कर रहे थे, तभी एक बाईक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रुकने का ईशारा किया गया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर कल्ला नेहड़ी की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दी, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के दाहिनें पैरों में गोली लग जाने के कारण दोनों बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों की पहचान गोटू पुत्र पप्पू निवासी सम्मलहेडी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर ,व अंशुल पुत्र ऋषिपाल निवासी सूबरी थाना नानौता जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों गिरफ्तार बदमाश ने बुधवार को भट्टा मुनीम से ढाई लाख रुपये की लूट की थी। जिन पर थाना बडगांव पर मामला पंजीकृत किया गया था। दोनों वांछित अभियुक्त है। घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट के दो लाख रुपये, एक तमंचा मय दो जिंदा/एक खोखा कारतूस, एक मसकट बारह बोर मय एक जिंदा/एक खोखा कारतूस व घटना में प्रुयक्त एक मो0सा0 स्पलैण्डर प्लस बरामद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button