Rajasthan
Trending

बजट से पहले अशोक गहलोत ने किसानों के साथ की बैठक, भाजपा पर निशाना साधते हुए कही ये बात

अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर साल किसानों का बजट अलग पेश किया जाएगा। इससे किसानों में जागरूकता आएगी कि सरकार किसानों का अलग बजट पेश कर रही है तो हम(किसान) उनको नए-नए सुझाव दें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज किसानों के साथ बड़ी बैठक की है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राजस्थान सरकार की ओर से बजट पेश किया जाने वाला है। आपको बता दें कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। यही कारण है कि इस बार अशोक गहलोत सभी वर्गों को साधते हुए बजट लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने किसानों के साथ बड़ी बैठक की है। बैठक के बाद उन्होंने भाजपा पर भी जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि लोकतंत्र में आलोचना सुनना चाहिए। हम भाजपा वालों की तरह नहीं है जो आलोचना को बर्दाश्त ना कर पाए। हम इसे सुनेंगे, इसमें सुधार करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे।

अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर साल किसानों का बजट अलग पेश किया जाएगा। इससे किसानों में जागरूकता आएगी कि सरकार किसानों का अलग बजट पेश कर रही है तो हम(किसान) उनको नए-नए सुझाव दें। उन्होंने कहा कि इससे हम और आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना होती है उनकी कमी बताई जाती है, हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम भाजपा वालों की तरह नहीं है कि आलोचना को बर्दाश्त ना करें। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार अलग से कृषि बजट लाने का ऐतिहासिक निर्णय किया।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश की करीब दो-तिहाई आबादी विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पानी की कमी के बावजूद अपनी मेहनत से कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को हमेशा अग्रणी पायदान पर रखने का सार्थक प्रयास करती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि बजट में ऐसे प्रावधान करें, जिससे राज्य के किसानों तथा पशुपालकों की आय बढ़े और वे खुशहाल हों। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन एवं इससे जुड़े क्षेत्र राज्य की जीडीपी एवं अर्थव्यवस्था की धुरी है। राज्य सरकार इस बार के बजट के माध्यम से प्रदेश के किसानों तथा पशुपालकों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आवश्यक प्रावधान करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button