crime
Trending

बच्चे का अपहरण कर ऑनलाइन फिरौती वसूलने वाला बदमाश गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर ऑनलाइन 30 हजार रुपये की फिरौती वसूलने वाले बदमाश को घटना के मात्र 12 घंटे भीतर गिरफ्तार कर लिया और अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिस ने फिरौती की रकम 30 हजार रुपए और मोबाइल बरामद कर लिया है।

डीसीपी सेंट्रल अनिल कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शिकायत दी थी कि उनका पुत्र उम्र करीब 6 वर्ष घर के पास से खेलते हुए कहीं गुम हो गया है। थाना फेस-2 पर मुकदमा दर्ज करते हुए बच्चे की तलाश के लिए पुलिस अधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी। इसी बीच बच्चे के पिता ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे फोन पर 30 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई है।

जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु योजनाबद्ध तरीके से बच्चे के पिता के माध्यम से 30हजार रुपये ऑनलाइन अभियुक्त के बताये नंबर पर ट्रांसफर कराकर बदमाश के बारे में जानकारी लेते हुए एनएसईजेड के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

जिसकी सहायता से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस/मैनुअल सर्विलांस तथा घटना के खुलासा किया गया। और बदमाश को बॉटेनिकल गार्डेन सै0-37 नोएडा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पहचान बरुण निवासी ग्राम बमटापुर हुई है। बदमाश पूर्व में पहली बार सन 2017 में बाइक चोरी के प्रकरण में थाना बेहटा गोकुल, जिला हरदोई से जेल जा चुका हैं। 2021 में भी अपहरण के प्रकरण में थाना डीएलएफ, फेस-3 गुरूग्राम, हरियाणा से जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button