राज्य

बंद मकान में चोरों ने मचाया उधम खंगाला घर

मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित टीवी उड़ा लिया

गढ़ी पुख्ता। परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने बंद मकान को खंगाल दिया। मकान के ताले तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण और एक टीवी चोरी कर लिया गया। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा निवासी बबली पत्नी रहतु सिंह अपने परिवार के साथ सहारनपुर में दिहाड़ी मजदूरी करती है। गांव में अपने घर का ताला लगाकर ज्यादातर कार्य के वजह से वही पर रहती है। बबली का आरोप है की 19 फरवरी देर रात्रि में चोरों ने उसके घर के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की कीमत का सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लीये।महिला ने बताया कि ये जेवरात मेने अपने बेटे की शादी के लिए रखे हुए थे। महिला का आरोप है कि गांव के ही अपने पड़ोसी अमित उर्फ छोटू पुत्र रवि सिंह पर शक है। महिला ने बताया घर की चोरी के सम्बंध में थाना गढ़ी पुख्ता में कई बार शिकायत कर चुकी हु लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई। जिसमे पुलिस ने मौका-मुआयना करने के साथ ही पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
गढ़ी पुख्ता थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि एक महिला ने अपने घर मे चोरी होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस जांच कर जल्द कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button