Uncategorized
फैज ए आम इंटर कॉलेज में बच्चों ने मनाई वॉटरमेलन पार्टी, तरबूज बनकर पहुंचे
फैज ए आम इंटर कॉलेज नगला हरेरू में कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ वॉटरमेलन पार्टी मनाई

फलावदा (शुभम अग्रवाल)। फैज ए आम इंटर कॉलेज नगला हरेरू में कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ वॉटरमेलन पार्टी मनाई। कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थी लाल एवं हरे रंग के परिधान में एवं कुछ बच्चे तो हूबहू तरबूज की आकृति के वस्त्र पहनकर तरबूज बनकर विद्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रबंधक अहतेशाम रिजवी ने फलों की उपयोगिता पर अपनी बात रखी। खासकर गर्मी के मौसम में तरबूज से हमें होने वाले फायदे बताए जैसे शरीर में नमी, फुर्ती और दांतों को मजबूत बनाए रखना व नसों को मजबूती प्रदान करना इत्यादि। बच्चों को बताया कि तरबूज का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा है। जिनको शुगर की व्याधि है तरबूज उनका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रखता है।


