फैज ए आम इंटर कॉलेज नगला हरेरू में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया
फैज ए आम इंटर कॉलेज नंगला हरेरु में सत्र 2024 - 25 के प्रथम यूनिट टैस्ट के बाद शिक्षक अभिभावक सभा का आयोजन किया गया।

फलावदा( शुभम अग्रवाल)। फैज ए आम इंटर कॉलेज नंगला हरेरु में सत्र 2024 – 25 के प्रथम यूनिट टैस्ट के बाद शिक्षक अभिभावक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावक उपस्थित हुए तथा अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा शिक्षकों के साथ विचार विमर्श किया ताकि बच्चे और अधिक सीख सकें यूनिट टेस्ट में अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अहतेशाम रिजवी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और कहां गया कि सभी बच्चों को और अधिक मेहनत कर कॉलेज में अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए प्रधानाचार्य अहतेशाम रिजवी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मौजूद अनिरुद्ध धामा आरिफ कादिर धर्मेंद्र कुमार परविन्द कुमार रिजा फबी रिजवी कॉलेज के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।


