Entertainment

फिर पापा बनने वाले हैं नकुल मेहता, फैमिली संग खास तस्वीरें शेयर कर अनाउंस की बीवी की दूसरी प्रेग्नेंसी

मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक गुड न्यूज सामने आ रही हैं। कभी किसी के घर बच्चे की किलकारी तो कभी प्रेग्नेंसी अनाउंस मेंट। इसी कड़ी में हाल ही में फेमस टीवी एक्टर नकुल मेहता ने भी फैंस संग एक खुशखबरी शेयर की है। नकुल जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। जी हां, उनकी पत्नी जानकी पारेख दूसरी बार प्रेग्नेंट है। इस बात की जानकारी कपल बेहद खास अंदाज में फैंस को दी है।

PunjabKesari

नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर बहुत पत्नी जानकी और बेटे सूफी संग कई सारी क्यूट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें जानकी मैक्सी ड्रेस में खुलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वहीं, नकुल और उनके बेटे परिवार में नए सदस्य के जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्टर ने एक ड्राइंग पिक्चर भी शेयर की, जिसमें मेहता की कंप्लीट फैमिली को दिखाया गया है, यानी नकुल के पत्नी और बेटे के साथ उनके चौथे नए सदस्य को भी शामिल किया गया है। यह हाथों से बनाई गई पिक्चर बेहद ही प्यारी है।

PunjabKesari

इन तस्वीरों को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ‘सूफी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी तैयार हैं। हम आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं, फिर से।’ नकुल का दूसरी बार पिता बनने को लेकर ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो गया। फैंस, उनके दोस्त और करीबी कपल को जमकर बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

नकुल और जानकी की शादी
बता दें, नकुल मेहता और जानकी पारेख ने 28 जनवरी 2012 को शादी रचाई थी। इसके करीब 9 साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे यानी बेटे का स्वागत किया था। जानकी ने सूफी को सी-सेक्शन के जरिए जन्म दिया था। हालांकि, सूफी को जन्म के बाद कई बीमारियों का सामना करना पड़ा था। जब सूफी सिर्फ दो महीने का था, तो उसे को हर्निया हो गया था जिसके लिए उसकी सर्जरी करवानी पड़ी थी।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो नकुल को प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, इश्कबाज और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं और लोगों के बीच काफी फेमस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button