crime
Trending

फिरोजाबाद में दो करोड़ के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने करीब दो करोड़ रूपये कीमत के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बुधवार को बताया कि बीती रात में चनौरा पुल हाईवे पर पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक में पेंट के डिब्बों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहे गांजे के 11 बोरे बरामद किये, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए आंकी गयी है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि एक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।
पुलिस तस्कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button