

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम ने फर्जीवाड़ा कर लग्जरी गाड़ियां खरीदने व बेचने वाले नौ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 14 लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा शातिर अभियुक्तांे के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम जब देख-रेख शान्ति व्यवस्था, जुर्म जरायम रोकथाम, तलाश वांछित अपराधी में मामूर थे जब पुलिसकर्मी गश्त करते हुए नवाबगंज चौकी पर पहुंचे तो मुखबीर खास से सूचना मिली कि जिस आई-20 गाड़ी का धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा है उस गाड़ी के मुकदमे का फरार व्यक्ति अपने साथियों के साथ व एक अन्य गाड़ी को लेकर ढमोला नदी पुल से पहलवान पीर की ओर आर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स व अभिसूचना विंग के प्रभारी उप निरीक्षक मुबारिक हसन अली अपनी टीम के साथ पहलवान पीर पर पहुँचे। चैकिंग करने के कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बतायी सूचना पर आई-20 व उसके पीछे आ रही गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो दोनों गाड़ियों के चालक अपनी-अपनी गाड़ियों को पीछे मोड़कर ढमोला नदी की ओर भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो गाड़ियो को घेरकर चालक सहित पकड़ लिया। दोनों गाड़ियांे में पांच व्यक्ति सवार थे उनसे सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने छः अन्य साथियो के नाम बताये जो नन्हेड़ा गाजी रेलवे लाईन के किनारे हाईवे पुल के पास खड़े हैं। जैसे समस्त टीम नन्हेड़ा गाजी रेलवे लाईन के किनारे हाईवे पुल के पास पहुँची उनके सभी साथियों ने भागने का प्रयास किया मौजूदा पुलिस फोर्स ने उन्हें घेरकर एवं आवश्यक बल प्रयोग करके चार व्यक्तियांे को मौके पर ही पकड़ लिया तथा मौके का फायदा उठाकर अन्य दो उनके साथी फरार हो गये। बरामदगी के रुप में मौके से 14 लग्जरी गाड़िया बरामद की गई। उनसे गाड़ियो के सम्बन्ध में पूछा गया तो सभी ने बताया कि सभी लोग एक साथ मिलकर बैंक में सांठ-गांठ कर गाड़ियों को अपने व अपने परिचितों के नाम पर बैंक से लोन कराकर डीडी किसी ओर के नाम कराकर कम्पनियों से खरीद लेते हैं तथा गाडियों की आरसी से बैंक ऋण की परिविष्टियों को हटाकर गाड़ी अन्य व्यक्ति को गाडियों पर कोई लोन न होना बताकर उचित दामों मंे बेचकर उस गाडी की साल भर तक किस्त अदा करते रहते हैं ताकि वाहन स्वामी को इस बात की जानकारी न होने पाये। इस कार्य से उन्हें काफी पैसा मिल जाता है जिसे सभी लोग आपस में हिस्सेदारी के रूप मे बाँट लेते हैं। सभी बरामद गाडियों के नम्बरो सहित जनपद के थानांे से जानकारी की गयी तो गाडी नं0 यूपी11 बीएफ-0989 आई 20 के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 131/22 धारा 420,467,468,471 आईपीसी भादवि पंजीकृत है तथा गाडी नं0 यूपी 11 बीवी-4795 आई 20, यूपी 11 बीडब्लू-9307 आई 20 व यूपी 11 बीजेड-0164 वेन्यू के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने नाम सिद्धान्त सिरोही पुत्र अनिल कुमार निवासी प्रेमविहार दिल्ली रोड़, बिन्नी पुत्र पुरूषोत्तम डंग निवासी न्यू पटेल नगर मैदा मिल, राजीव महेश्वरी पुत्र स्व0 राधेश्याम महेश्वरी निवासी माधवनगर, बादल पुत्र राजेश सूद निवासी खलासी लाईन दुर्गापुरी, मनीश पुत्र गुलशन निवासी वेस्ट सागरपुर थाना सागरपुर साउथ वेस्ट नई दिल्ली, सोनू उर्फ सुनील पुत्र तिलकराज नि0 ज्वाला नगर गली नम्बर तीन, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर, आशीष कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली, मुजफफरनगर, रोहित पुत्र अशोक कुमार निवासी आरजेड33ए कैलाश पुरी एक्सटेन्शन पालम कॉलोनी नई दिल्ली व पंकज गुजराल पुत्र अश्वनी कुमार गुजराल निवासी श्याम नगर कॉलोनी भूतेश्वर थाना मंड़ी, सहारनपुर बताये हैं।




