crime
Trending

फरीदाबाद में कार पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार कार पलट पलट गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रूपसपुर के समीप बृहस्पतिवार की देर रात अचानक एक कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवारों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने गंभीर घायल अजीत (24) को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त पकज और मोहित गंभीर रूप से घायल है। एक दोस्त और है जिसको छुटपुट चोट आई है। यह चारों दोस्त फरीदाबाद सेक्टर 21 के रहने वाले हैं। यह लोग कानपुर बहिन के घर जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार किया गया।

थाना प्रभारी मकखनपुर बैजनाथ सिंह ने बताया कि कार पलटने से हादसा हुआ है। जिसमे एक युवक की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button