देश

फरार भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रदेश में पहले हुई एई, जेई और पटवारी भर्ती परीक्षा में फरार चल रहे मंगलौर के पूर्व भाजपा नेता सहित कुल 3 आरोपित अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तीनों फरार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। टीम को फरार चल रहे इन आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

लोक सेवा आयोग की पहले हुई एई, जेई और पटवारी भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने और नकल कराए जाने के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई। इस टीम पर आरोपितों की गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है। एई-जेई प्रवेश परीक्षा मामले में पुलिस अब तक 6 आरोपितों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इसी के साथ पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में 13 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

अभी कई ऐसे आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जो इस प्रकरण से जुड़े है। एसआईटी की जांच में मंगलौर के एक पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल का नाम भी सामने आया है। आरोपित अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने संजय धारीवाल, अनुराग पांडे और देवी की गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button