Uncategorized

प्रेमी संग हुई फरार किशोरी को पुलिस ने नहीं किया बरामद, थाने में हंगामा

महमूदपुर सिखेड़ा में एक सप्ताह पूर्व प्रेमी संघ फरार हुई किशोरी को पुलिस ने अभी तक बरामद नहीं किया है। पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में एक सप्ताह पूर्व प्रेमी संघ फरार हुई किशोरी को पुलिस ने अभी तक बरामद नहीं किया है। पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। पुलिस की कार्य प्रणाली से परिजनों ने शनिवार को थाना पहुंचकर थाना प्रभारी का घेराव किया और कहा कि यदि किशोरी को बरामद नहीं किया तो उच्चाधिकारियों के जाकर हंगामा करेंगे। बताते चले की एक सप्ताह पहले गांव महमूदपुर सिखेड़ा से एक प्रेमिका संग प्रेमी फरार हो गया। जिसमें पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसमें पुलिस ने लड़का पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शनिवार को लड़की पक्ष से सैकड़ो लोग थाना आए और थाना प्रभारी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि एक सप्ताह बीत गए लेकिन आज तक किशोरी को बरामद नहीं किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार लड़की लड़की पक्ष से कहा कि लड़की को बरामद के लिए एक टीम लगाई गई है। जिसमें संबंधित जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button