Madhya Pradesh
प्रेमिका से मिलने गया था युवक, अचानक परिजनों ने कर दिया धप्पा, पीट-पीट कर मुंडवा दिया सिर!

जिले के ऊंचाखेड़ा गांव में एक युवक को उसकी प्रेमिका से मिलने के दौरान परिजनों ने पकड़कर पीट डाला और उसका सिर मुंडवा दिया। घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो में युवक की बुरी तरह पिटाई और अपमानजनक स्थिति साफ दिखाई दे रही है। मानपुर थाना प्रभारी पप्पू यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम भेजकर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से बात की गई है, लेकिन अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी, इसलिए फिलहाल कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।


