देश

प्रयागराज में शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक शातिर अपराधी को गिरफतार किया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित प्रयागराज जिले के मऊआईमा थाना क्षेत्र के माऊआईया कस्बा निवासी इमरान है। इसके खिलाफ गैंगस्टर सहित कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को कर्नलगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button