देश
Trending

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ क्विज में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों से मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात’ क्विज में भाग लेने का आग्रह किया है।

अप्रैल माह में ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड होगा। इसे चिह्नित करने के लिए, प्रसार भारती (सूचना और प्रसारण मंत्रालय), माईगॉव इंडिया के साथ मिलकर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इस ऑनलाइन क्विज में केवल पांच सवालों के जबाव देकर पूरे 4,000 रुपये जीत सकते है। शीर्ष 25 विजेताओं में से प्रत्येक को 4000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “#MannKiBaat Quiz के आखिरी कुछ दिन बाकी हैं… अगर आपने भाग नहीं लिया है तो ज़रूर हिस्सा लें और पिछले 99 एपिसोड्स की शानदार यात्रा को फिर से जिएं जिसमें प्रेरक सामूहिक प्रयासों को हाइलाइट किया गया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button