uttar pradesh
Trending

प्यार करने की मिली सजा! पहले पाइप से पीटा फिर प्रेमी जोड़े से थूककर चटवाया

यूपी के गाजीपुर में एक प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा दी गई। दोनों को बहरियाबाद क्षेत्र के भाला बुजुर्ग के ग्राम प्रधान के घर में पीटा गया और उन्हें थूककर चटवाया गया। फिर शादी करवा दी।

यूपी के गाजीपुर में एक प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा दी गई। दोनों को बहरियाबाद क्षेत्र के भाला बुजुर्ग के ग्राम प्रधान के घर में पीटा गया और उन्हें थूककर चटवाया गया। केवल इतना ही नहीं इसके बाद दोनों की शादी भी करवा दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इस तालिबानी सजा ने इंसानियत को शर्मसार किया और प्रेम करने वालों को फिर डराकर रख दिया है। बता दें कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उस प्रेमी जोड़े की ये वीडियो वायरल हो गई है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कमरे में कुर्सी पर लड़की बैठी है और उसी के पास एक आदमी पाइप लेकर खड़ा है जो उसे थूककर चाटने के लिए धमका रहा है। ऐसा करने के लिए वो बार-बार कह रहा है और लड़की के न करने पर उसे हाथ में लिए पाइप से पीटता है। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी दूसरे कमरे में जाकर पीटने के लिए एक और पाइप लेकर आता है। बीच में लड़की के सिर पर रखा पल्ला हटाकर उसका चेहरा भी दिखाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उसे पीटा जा रहा है और गाली-गलौज की जा रही है। लड़की डरकर नीचे बैठती है और थूककर चाटती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button