पेड़-पौधों की कमी से बढ़ रहा बागपत का तापमान: अंकिता नेगी

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का तापमान पेड़-पौधों की कमी के चलते दिनों दिन लगातार बढ़ रहा है। ये जानकारी आज कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने दी।
उन्होंने बागपत जनपद में बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बागपत का तापमान इस वर्ष पिछले 10 वर्षों की तुलना में 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। उन्होंने बताया गया जहां मार्च माह के प्रारंभ में तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था, वही मार्च के अंतिम दिन तक यही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस हो गया है। जो बेहद चिंता का विषय है।उनका कहना है कि बागपत की ही तरह ही मेरठ जनपद में भी यही पैटर्न देखने को मिला है। उनका मानना है, बागपत में तापमान के इस प्रकार बढ़ने का कारण वृक्षों की संख्या पर्याप्त न होना है। उन्होंने तापमान को संतुलित बनाएं रखने के लिए पेड़ पौधों की संख्या को बढ़ावा देना बताया है। उन्होंने बताया कि वाहनों के अधिक प्रयोग से भी कार्बनडाईऑक्साइड बढ़ने से तापमान को बढ़ाने वाली गैस उत्पन्न होती है।
उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में लगाए गए ईंट भट्ठों से तापमान में ऊष्मा , कार्बन डाई ऑक्साइड , कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस की मात्रा बढ़ती है, जिससे तापमान बढ़ रहा है।
उन्होंने तापमान की अधिकता को रोकने के लिए सुझाव देते हुए बताया कि जहाँ तक जरूरी हो, वाहनों का उपयोग कम करे।
अधिक संख्या में वृक्ष लगाए। वृक्षों में यूकेलिप्टस के स्थान पर नीम, शीशम , अमरूद, पॉपुलर, जामुन आदि के वृक्ष लगाएं।




