Economy
Trending

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

तेल विपणन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने के बावजूद देश में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने के बावजूद देश में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

देश में करीब दो माह से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में स्थिरता होने से आम आदमी के लिए राहत बनी हुयी है।

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.82 प्रतिशत गिरकर 97.35 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button