राज्य
Trending

पूर्व MLA को पार्टी से निकाला; लोकसभा सीट जीतने के लिए 50 नेताओं की फौज तैनात की

पंजाब में बरनाला जिले के महल कलां से विधायक रह चुकीं हरचंद कौर को कांग्रेस ने “पार्टी विरोधी“ गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से निष्कासित कर दिया गया है।

चंडीगढ़। पंजाब में बरनाला जिले के महल कलां से विधायक रह चुकीं हरचंद कौर को कांग्रेस ने “पार्टी विरोधी“ गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से निष्कासित कर दिया गया है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने यह कार्रवाई की और कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा एवं अनुशासन के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार 23 जून को होने जा रहे संगरूर लोकसभा उपचुनाव में वह गुपचुप तरीके से अपने क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी दलबीर गोल्डी के खिलाफ प्रचार कर रही थीं।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की करीबी माने जाने वाली सुश्री हरचंद कौर इस बार हुए विधानसभा चुनाव में भी महल कलां से कांग्रेस प्रत्याशी थीं और तीसरे नंबर पर रही थीं।
राजनीतिक हलकों में ऐसी भी चर्चा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उनका फोन बंद मिल रहा था।
फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और फिर हाल में बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार वेरका, सुंदरशाम अरोड़ा और केवल सिंह ढिल्लों जैसे बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। श्री ढिल्लों को पार्टी ने संगरूर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी भी बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button