राज्य
Trending
पूनियां ने चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद के बेटे की हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के पुत्र रतन की हत्या के मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की राज्य सरकार से मांग की हैं।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के पुत्र रतन की हत्या के मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की राज्य सरकार से मांग की हैं।

डा पूनियां ने आज चित्तौड़गढ़ पहुंचकर श्री सोनी एवं उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने इस मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करने की राज्य सरकार से मांग की। साथ ही सरकार से यह भी मांग की कि पीड़ित परिवार की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर इन्हें पूरा करना चाहिए।

इस दौरान डा पूनियां के साथ सांसद सी पी जोशी, पूर्व मंत्री श्रीचंदकृपलानी, जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभान आक्या, अुर्जनलाल जीनगर आदि मौजूद थे।



