uttar pradesh
Trending

पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा गया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा गया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि कटघर थानाक्षेत्र में बीती देर रात पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश शहजाद के पैर में गोली लग गई। शहजाद को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दाैरान उसका एक साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
भदौरिया ने बताया कि शहजाद गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। पंद्रह दिन पहले मूंढापांडे में मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश नाजिम को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त आरोपी के कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। नाजिम ने पुलिस को पूछताछ में अपने साथी का नाम शहजाद निवासी पीर का बाजार जयंतीपुर थाना मझोला बताया था। इसके बाद से पुलिस शहजाद की तलाश में जुटी थी। बीती देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान अंधेरे में सामने से एक बाइक आती दिखाई दी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिसकर्मियों ने चालक से बाइक रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने बाइक रोकने के बजाय भागने लगे।
शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो रोड किनारे अनियंत्रित बाइक के फिसल जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सिपाही ऋतिक बाल बाल बच गया। पुलिसकर्मियों द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर गया। जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फायरिंग करते जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम शहजाद बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button