पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी को लगी गोली, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कानपुर में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब 25 हजार रुपए के इनामी के साथ मुठभेड़ हो गई। जो किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर अभियुक्त ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त को गोली लगी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला फजलगंज थाना क्षेत्र का है।

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?
सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि फजलगंज पुलिस को सूचना मिली एक अभियुक्त अपराध करने के लिए खड़ा है। फजलगंज थाना पुलिस और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंची। जान से मारने की नीयत से मोहम्मद आकिब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से आकिब घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




