पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही न करने से पीड़िता दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर
तीतरांे पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही न करने तथा महिला को इन्साफ न मिलने के कारण वह गांव छोड़ने को मजबूर है

गंगोह। तीतरों क्षेत्र के गांव खडलाना निवासी पीड़ित महिला ने ग्रामीणों के साथ थाने मंे तहरीर देकर आरोपियो को गिरफ्तार करने की मांग की थी, परन्तु तीतरांे पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही न करने तथा महिला को इन्साफ न मिलने के कारण वह गांव छोड़ने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ पुत्र जयपाल निवासी ग्राम खडलाना उस पर बुरी नजर रखता था और उसकी इच्छा के विरूद्ध बेहोशी की कोई चीज खिलाकर उसके साथ बलात्कार कर फोटो व वीडियों बनाकर उसे दोबारा सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बनाता था तथा उसकी बात ना मानने पर फोटो व वीडियों को इन्टरनेट पर डालने की धमकी भी देता था। पीड़िता ने जब उसकी बात नहीं मानी तो आरोपियों ने उसकी पुत्री के हाथ तोड़ दिये। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राकेश व सुदेश पुत्रगण जयपाल निवासी ग्राम खडलाना उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुकदमा वापस न लेने पर गत पन्द्रह मार्च 2022 को शाम करीब आठ बजे राकेश व सुदेश पुत्रगण जयपाल व अंकुश पुत्र राकेश व कोकी पुत्र वेदपाल, जोनी पुत्र वेदपाल, भोपा पत्नी राकेश निवासीगण खड़लाना पीड़िता को गालिया देते हुए बोले कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो तुझे जान से मार देंगे। इतना कहते ही आरोपियों ने पीड़िता के सिर पर जान से मारने की नियत से अंकुश ने हाथ मे लिए पलकटी से वार किया और भोपा ने लात घूसे मारने शुरु कर दिए। राकेश व सुदेश ने पीड़िता के पति मुकेश को पकड़ा और कोकी व जोनी ने हाथ में लिए लोहे की रॉड़ से उसके पति मुकेश पर जान से मारने की नियत से वार किए जिससे पीड़िता के पति की पसलियाँ टूट गयी और बाजू में गुम चोटे आयी। नरेन्द्र व सुरेन्द्र को आता देख आरोपी पीड़िता व उसके पति को जख्मी हालत में छोड़कर भाग गये। जिन्हंे पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी ना होने के कारण आरोपी राकेश, सुदेश, अंकुश कोकी, भोपा व जोनी उसके परिवार को फैसला ना करने की दशा में मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने तीतरो थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियांे को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।




