Uncategorized
Trending

पुलिस कार्यवाही न होने पर महिला ने पिया पेट्रोल,गंभीर हालत में नगर के सीएचसी पर कराया भर्ती

बडौत नगर की पट्टी मीरापुर में रविवार को एक महिला ने पेट्रोल पी लिया। महिला को गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया ।

बडौत। बडौत नगर की पट्टी मीरापुर में रविवार को एक महिला ने पेट्रोल पी लिया। महिला को गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया । महिला का आरोप है कि उसके 12 वर्ष से बेटे के साथ कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी म इसी शिकायत के बाद भी इस मामले में अभी तक आरोपी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
नगर की पट्टी मीरपुर की रहने वाली आशा देवी के बेटे आकाश के साथ 13 सितंबर को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी ।आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की । महिला ने इस मामले की शिकायत एसपी से भी की थी। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं है । रविवार की सुबह महिला ने पेट्रोल पीकर जान देने का प्रयास किया उसे गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से इसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि महिला के बेटे से मारपीट की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button