delhi

पुरी की लड़की का शव लाया गया दिल्ली से ओडिशा

ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव रविवार रात राज्य में लाया गया जिसकी झुलसने के कारण दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव रविवार रात राज्य में लाया गया जिसकी झुलसने के कारण दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाबालिग का शव पुरी जिले के बलंगा स्थित उसके पैतृक स्थान पर ले जाने से पहले यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया।

यहां हवाई अड्डे पर मौजूद उपमुख्यमंत्री पी. परिदा और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने लड़की के पिता को सांत्वना दी और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दिल्ली स्थित एम्स में पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव राष्ट्रीय राजधानी से एक विमान से लाया गया।

बलंगा में 19 जुलाई को तीन बदमाशों ने कथित रूप से लड़की को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद अगले दिन लड़की को हवाई मार्ग से दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां 14 दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।

लड़की की मौत के कुछ घंटे बाद ओडिशा पुलिस ने दावा किया कि इस घटना में किसी और का हाथ नहीं था। पुलिस ने इस मामले में कोई सनसनीखेज बयान नहीं देने की अपील की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button